PSEB नकलचियों की खेर नहीं, शिक्षा मंत्री ने भी किया निरीक्षण

Friday, Mar 01, 2019 - 04:11 PM (IST)

नई दिल्ली (दिलजीत) :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने एक मार्च को प्लस टू की शुरू होने वाली वार्षिक बोर्ड परीक्षा इंतजाम मुकम्मल कर लिए हैं। प्लस टू कक्षा का पहला पेपर पंजाबी का है। ये पेपर बाद दोपहर 2 बजे से सवा 5 बजे तक होगा। पी.एस.ई.बी. ने परीक्षा केंद्रों में नकलचियों को दबोचने के लिए 11 फ्लाइंग स्कवायड टीमों का गठन कर दिया है।

 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज शुरू हुई परीक्षाओं में नकलचियों को नकेल डालने के लिए शिक्षा मंत्री कौन प्रकाश सोनी तथा शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार फील्ड में उतरे हैं। मंत्री के नेतृत्व में आज सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अमृतसर के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया तथा हो रही परीक्षाओं की समीक्षा की गई।

pooja

Advertising