शिक्षा का मतलब सिर्फ अंक लाना नहीं  : प्रकाश

Saturday, Dec 22, 2018 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत विविधता से भरा देश है। विविधता में एकता यही भारत देश की विशेषता है और यही नारा है। हमे सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि शिक्षा मतलब क्या होता है।


शिक्षा मतलब सिर्फ नबंर लाना हीं नहीं है, परीक्षा में नंबर लाना शिक्षा का एक छोटा हिस्सा है। शिक्षा का सही मतलब समाज को एक अच्छा इंसान देना है। एक समाज को एक अच्छा इंसान मिलेगा, तभी प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया का सपना सकार हो पाएगा। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेल कूद में भी आगे होना चाहिए। तभी स्किल इंडिया आगे बढ़ेगा। उक्त बातें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित डीएवी कॉलेज के तीन दिवसीय उत्सव के उद्घाटन समारोह में मानव संसाधन मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कही। कार्यक्रम में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सिक्कम राज्यपाल गंगाप्रसाद और डीएवी कॉलेज के सीएमसी अध्यक्ष पुनम सुरी मौजूद रहें। 

 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र ने कहा कि  भारत की शिक्षा व्यवस्था विश्वभर में प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या बेराजगारी है। इस पर केंद्र सरकार काम कर रही है। हमारी यही कोशिश है कि नए सत्र 2019-20 में स्किल इंडिया को लेकर सभी स्कूलों और कॉलेज कोर्स शुरु किया जाएंगे। जिसे छात्र खुद अपना बिजनेस कर सके। इसको लेकर हमारी बात एमएचआरडी से चल रही है। 

pooja

Advertising