शिक्षा विभाग ने जारी की सितम्बर में होने वाली छठी से 10वीं परीक्षा डेटशीट

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 10:11 AM (IST)

मोहाली (नियामियां): पंजाब शिक्षा विभाग ने सितम्बर-2018 में छठी से 8वीं तक संकलित मूल्यांकन (एस.ए.-1) व 9वीं तथा 10वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब द्वारा जारी डेटशीट में 10 सितम्बर को 10वीं का साइंस, 9वीं का अंग्रेजी, 8वीं का गणित, 7वीं का अंग्रेजी, 6वीं का सामाजिक शिक्षा, 11 सितम्बर को 10वीं का एडीशनल विषय, 9वीं का एडीशनल विषय, 8वीं का पंजाबी, 7वीं का शारीरिक शिक्षा, 6वीं का कम्प्यूटर शिक्षा, 12 सितम्बर को 10वीं का गणित, 9वीं का सामाजिक शिक्षा, 8वीं का एडीशनल विषय, 7वीं का सामाजिक शिक्षा, 6वीं का पंजाबी, 13 सितम्बर को 10वीं का कम्प्यूटर शिक्षा, 9वीं का ङ्क्षहदी, 8वीं का सामाजिक शिक्षा, 6वीं का शारीरिक शिक्षा, 14 सितम्बर को 10वीं का पंजाबी-ए, 9वीं का गणित, 8वीं का कम्प्यूटर शिक्षा, 7वीं का साइंस, 6वीं का अंग्रेजी, 15 सितम्बर को 10वीं का पंजाबी-बी, 8वीं का ङ्क्षहदी, 7वीं का कम्प्यूटर शिक्षा, 6वीं का एडीशनल विषय, 17 सितम्बर को 10वीं का अंग्रेजी, 9वीं का साइंस, 8वीं का साइंस, 7वीं का गणित, 6वीं का साइंस, 18 सितम्बर को 10वीं का शारीरिक शिक्षा, 9वीं का कम्प्यूटर शिक्षा, 8वीं का शारीरिक शिक्षा, 7वीं का एडीशनल विषय, 19 सितम्बर को 10वीं का सामाजिक शिक्षा, 9वीं का पंजाबी-ए, 7वीं का हिंदी, 6वीं का गणित, 20 सितम्बर को 10वीं का ङ्क्षहदी, 9वीं का पंजाब-बी, 8वीं का अंग्रेजी, 7वीं का पंजाबी, 6वीं का हिंदी, 21 सितम्बर को 10वीं कक्षा का एन.एस.क्यू.एफ. का पेपर होगा। इस मूल्यांकन/परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक होगा। 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए स्कूल प्रमुख अपने तौर पर समय सारिणी बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News