कैडेट्स विजेंद्र व अनुपमा गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड़ में लेंगे हिस्सा

Friday, Jan 04, 2019 - 11:58 AM (IST)

कैथल (महीपाल): आर.के.एस.डी. कॉलेज में एन.सी.सी. की 4/10 और 5/10 कम्पनी युवाओं में देश के प्रति निष्ठा व कर्तव्य परायणता का  भाव जगाने में गतिशील है। कॉलेज में एन.सी.सी. की गतिविधियां सुचारू रूप  से चलती है। एन.सी.सी. में जो भी कैडेट प्रवेश लेता है, उसका उद्देश्य  सेना में भर्ती होकर देश की सीमा की रक्षा करना होता है। इस उद्देश्य में सफल होने के लिए कैडेट विभिन्न एन.सी.सी. क्रियाकलापों में उत्साह के साथ
भाग लेते हैं। 

इसी उत्साह का परिचय हमारे एन.सी.सी. के 2 कैडेट्स विजेंद्र व अनुपमा ने दिया। यह दोनों कैडेट दिल्ली में आयोजित होने वाली 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में भाग लेंगे। इस विशेष उपलब्धि पर साकेत मंगल प्रधान प्रबंध समिति व प्रचार्य डा. एस.के. गोयल ने एन.सी.सी. अधिकारी व एन.सी.सी. कैडेट्स को बधाई दी। इस आयोजन में जब यह दोनों कैडेट्स राजपथ पर उत्साह के साथ परेड में चलेंगे तो उस सयम कॉलेज के छात्रों, प्रोफैसरों और अन्य इलाके के लोगों में खुशी का संचार  होगा।  

Sonia Goswami

Advertising