डीयू के पीजी एंट्रेंस कल से, पहली बार ऑनलाइन एग्जाम

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम 17 जून से शुरू होंगे। पहली बार डीयू में एंट्रेंस ऑनलाइन होंगे यानी कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस। 18 शहरों में इन एग्जाम के लिए सेंटर तय किए गए हैं। एग्जाम 3 पारियों में होंगे। एंट्रेंस एग्जाम का आखिरी दिन 22 जून होगा।इस बार से यूनिवर्सिटी सभी पीजी कोर्सों के लिए एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन रख रही है यानी मैनुअल के बजाय कंप्यूटर पर आधारित टेस्ट। डीयू ने पिछले साल पीजी कोर्सेज में कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस टेस्ट (सीबीओटी) का प्रपोजल तैयार किया था।  


यूनिवर्सिटी ने अपने पोर्टल du.ac.in पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पीजी कोर्सों के लिए 1.25 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। 


डीयू में पीजी की आधी सीटें एंट्रेंस टेस्ट से भरी जाती हैं और आधी सीटें डीयू स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होती हैं। इस सीटों पर ऐडमिशन मेरिट के हिसाब से होता है। एकैडमिक सेशन 2018-19 के लिए पीजी की करीब 9600 सीटें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News