क्या आप जानते हैं जल विज्ञान नीति में कॅरिअर की क्या हैं संभावनाएं

Friday, Jun 15, 2018 - 10:25 AM (IST)

जल हमारे जीवन के साथ-साथ पर्यावरण-प्रणाली, जिसमें हम जीते हैं, का एक अनिवार्य तत्व है जिसके बगैर इस धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस धरा पर पायी जाने वाली कुल जल राशि में केवल 2-3 प्रतिशत शुद्ध जल शामिल है। इसलिए इस संसाधन का उपयोग विवेक सम्मत रूप से करना होगा। संयुक्त राष्ट्र विश्व जल रिपोर्ट 2018 के अनुसार, जल हेतु वैश्विक मांग 1 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है और यह भविष्य में भी निरंतर बढ़ती रहेगी।  भारत भी एक आसन्न जल संकट का सामना कर रहा है और इसकी गणना विश्व के सर्वाधिक जल दबाव वाले देशों में होती है। जल विज्ञान नीति में कॅरिअर की बहुत सारी संभावनाएं  हैं जो लोग इस क्षेत्र में आगे आना चाहते हैं। उनके लिए कुछ भारतीय तथा विदेशी विश्वविद्यालयों में डिग्री तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफर किए जा रहे हैं।
 
भारतीय विश्वविद्यालयों तथा कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा ऑफर किए जा रहे लोकप्रिय कार्यक्रमों की सूची दी गई है। यह सूची सर्वांगीण नहीं है और इसमें विश्व के अनेक अन्य विश्वविद्यालय एवं संस्थाएं शामिल हो सकती हैं।

डिग्री कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम 
 1. जल नीति, विनियमन एवं अभिशासन केंद्र स्कूल ऑफ हेबिटाट स्टडीज, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस)-मुंबई 
ऑफर किए जाने वाले कार्यक्रम :
जल नीति एवं अभिशासन में एम.ए./एम.एएसी. (पात्रता : स्नातक डिग्री न्यूनतम 3 वर्षीय अवधि की अथवा इसके समकक्ष (10+2+3 अथवा 10+2+4 अथवा 10+2+2+1 वर्ष ब्रिज कोर्स अध्ययन प्रतिमान अथवा कोई अन्य प्रतिमान 15 वर्षीय औपचारिक शिक्षा की अनिवार्य अपेक्षाएं पूरा करते हुए) किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से, किसी भी विधा में)


2. जल अनुसंधान अन्तर्विधायी केंद्र (आईसीडब्ल्यूएआर), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी)-बंगलोर 
यह केंद्र जल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवोन्नत अनुसंधान कार्यान्वित करने हेतु उद्धिष्ट है।

ऑफर किए जाने वाले कार्यक्रम :
एम.एससी. (अभि.), पीएच.डी. तथा पोस्ट डाक्टोरल अनुसंधान (पात्रता मानदंड : सुसंगत क्षेत्र में बी.टेक, एम.टेक, तथा पीएच.डी)
अन्य विवरणों के लिए देखें :http://www.icwr.iisc.ac.in/


3. जल संसाधन विद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
ऑफर किए जाने वाले कार्यक्रम :
जल अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन में एम.टेक. तथा पीएच.डी.
विवरणों के लिए देखें : http://www.iitkgp.ac.in/department/wm


4. जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की
प्रस्तावित किए जाने वाले कार्यक्रम :
जल संसाधन विकास में एम.टेक. तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पात्रता: अभियांत्रिकी डिग्री सिविल, वैद्युत अथवा यांत्रिक में)
एम.टेक.सिंचाई जल प्रबंधन (पात्रता: सिविल/कृषि में बी.टेक अथवा कृषि विज्ञान में निष्णात डिग्री)
पीएच.डी. निष्णात/एम.टेक डिग्री एक सुसंगत क्षेत्र में।


5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर
ऑफर किए जाने वाले कार्यक्रम :
जल संसाधन एवं अभियांत्रिकी में एम.टेक (पात्रता: सिविल/कृषि अभियांत्रिकी में बी.ई./बी.टेक अथवा समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ वैध गेट स्कोर)
विवरणों के लिए देखें : www.iitbbs.ac.in
 

कुछ विदेशी विश्वविद्यालय करा रहे हैं जल विज्ञान नीति एवं प्रबंधन में लोकप्रिय पाठ्यक्रम  
1. जल विज्ञान, नीति एवं प्रबंधन में एम. एससी./एम.फिल, भूगोल एवं पर्यावरण विद्यालय, आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटेन में.
विवरणों के लिए देखें: https://www. ox.ac.uk/admissions/graduate-courses/social-sciences/ geography-and-the-enviorn ment?wssl=1
2. जल विज्ञान एवं अभिशासन में एम.एससी. किंग्ज कॉलेज लंदन में.
विवरणों के लिए देखें: https://www.kcl.ac.uk/study/postgraduate/taught-courses/ water-science-and-gover nance-msc.aspx
3. जल विज्ञान एवं प्रबंधन में एम.एससी. यूटे्रच विश्वविद्यालय नीदरलैंड्स में.
विवरणों के लिए देखें: https://www. uu.nl/masters/en/water-scie nce-and-management.
4. जल विज्ञान एवं नीति में एम.एससी. कार्यक्रम युनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर-संयुक्त राष्ट्र में.
विवरणों के लिए देखें: http://www1. udel.edu/watersciencepolicy/courses.html.
 

Sonia Goswami

Advertising