राजस्थान के 310 ब्लाकों में तैनात होंगे जिला शिक्षा अधिकारी: देवनानी

Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:11 AM (IST)

जयपुरः राजस्थान में शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अब प्रदेश के सभी तीन सौ दस ब्लॉकों में शीघ्र जिला शिक्षा अधिकारियों के पद सृजित कर नियुक्ति की जाएगी।  श्री देवनानी अजमेर जिले के राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 282 पंचायत शिक्षा अधिकारियों सहित 336 शिक्षा अधिकारियों को लैपटॉप वितरित करते समय यह बात कही। 

 

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मुख्यालय पर उप निदेशक तथा संभाग मुख्यालय पर संयुक्त निदेशक का पद सृजित कर पदोन्नति की जाएगी।  उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले शिक्षा में बदलाव की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों को पदोन्नति दी गई। शिक्षकों के रिक्त पदों को नई भर्ती से भरा गया। स्कूलों को भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान के अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें। लाखों नए नामांकन और शैक्षिक गुणवत्ता इसका सबूत है।  
 
 

Sonia Goswami

Advertising