UGC की मंजूरी के बावजूद किसी विवि ने नहीं बनाए महात्मा गांधी चेयर: एचआरडी

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 05:21 PM (IST)

नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मंजूरी मिलने के बावजूद किसी भी विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी चेयर स्थापित नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रणाली के अकादमिक संसाधनों को समृद्ध बनाने के लिए यूजीसी ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त लोगों , विशिष्ट व्यक्तियों तथा अन्य क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली शख्सियतों के नामों पर चेयर बनाने की योजना बनाई है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महात्मा गांधी चेयर यूजीसी के तहत मंजूर ऐसी चेयर है जिसके तहत अहिंसा, स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रीय अखंड़ता जैसे क्षेत्र आते हैं। हालांकि किसी भी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी चेयर स्थापित नहीं की गईं हैं और न ही इस संबंध में यूजीसी के पास कोई प्रस्ताव आया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2017-18 में कुल 419 छात्रों ने अंडर ग्रैजुएट में गांधीवादी अध्ययन के लिए पंजीकरण कराया था। वहीं पीजी, एमफिल और पीएचडी के लिए क्रमश: 796, 51 और 78 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस सत्र में 17 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News