बार -बार असफल होने पर भी इन बातों का रखें ध्यान, आसानी से मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 06:52 PM (IST)

नई दिल्ली : हम में से बहुत सारे लोग है जिन्हें काफी मेहनत के बाद भी हमें सफलता नहीं मिलती । हम हमेशा यहीं सोचते है कि इतनी मेहनत के बाद भी हम असफल क्यों हो गए। कई लोग बार -बार असफलता मिलने के कारण खुद की काबिलियत पर शक करने लगते है और डिप्रेशन में चले जाते हैं। पर डिप्रेशन में जाना किसी भी परेशानी का हल नहीं है, इसलिए हमें खुद को डिप्रेशन में जाने से बचाना होगा। एेसे में खुद पर विश्वास बनाएं रखना बहुत आवश्यक है। ताकि आप असफलता से उबर कर खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें

खुद को कमजोर न समझें
सबसे पहले तो अपने मन से ये बात निकाल दें कि आप कमजोर हैं। कई लोग नाकामयाबियों के बाद खुद को ही कोसने लगते है कि ‘शायद उनमें ही कोई कमीं हो’। आप इस बात को बिल्कुल दिल से निकाल दें और नई कोशिशों में जुट जाएं। बी पॉजिटिव, बी नाइस’।

खुद में जोश भरें, एक बार फिर से असफल होने का
ये सफलता का मूल मंत्र है। अगर आप लगातार असफल हो रहे है तो थक हारकर बैठने की जगह खुद पर गुस्सा करें। खुद को उसी काम में और भी बेहतर तरीके के साथ झोंक दे, जिनमें आपको नाकामयाबियां मिल रही हों।

हर किसी को मिली हैं नाकामयाबियां 
यह जरुरी नहीं है कि  अगर आपको नाकामयाबी मिली है, तो आप पहले व्यक्ति नहीं है जिसे नाकामयाबी मिली। नाकामयाबियां हमें और भी बड़ी सफलता की ओर ले जाती हैं। जरूरत है, तो सिर्फ पहले से ज्यादा डेडीकेशन के साथ जुटने की। अपनी कमियों पर गौर करने की और सकारात्मक बने रहने की।

नई चीजें सीखें 
 हमारी कोशिशों में कई बार गलतियां हो जाती हैं। हमें जरूरत है उनपर ध्यान देनें और उनसे बचने की। नई राहों की खोज करें और अपने जोश को उनमें लगाएं। जरूर सफलता मिलेगी।

कुछ नया करें 
अगर किसी काम को करने में आप असफल हो रहे हैं, तो सोचें कि अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आपको और किन रास्तों की जरूरत हैं। अल्टरनेटिव
ऑप्शंस पर ध्यान दें।

फोकस करें
सारी दुनिया शांत बैठी है और आप काम कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखें कि बैठे तो सभी हैं, पर आप कोशिशें तो कर ही रहे हैं। ये बात सफलता के मूलमंत्र के तौर पर आपको आगे याद आएगी।

सकारात्मक रहें 
असफलता को सफलता के करीब ले जाने वाली सीढी के तौर पर देखें, न कि पैर को पीछे खींचने वाली बात के तौर पर। आप कोई काम कर रहे हैं और असफल हो गए। पर इसमें कोई बुरी बात नहीं है। आप असफल भले हुए, पर अपनी मंजिल के और करीब पहुंचें। ये असफलता हमें सफलता के करीब ले जा रही है। ये बात कभी न भूलें।

अपने सपनों को याद करें
आप अपने सपनों, अपनी मंजिल को याद रखें। ये हमें अपनी राह पर आगे बढ़ने में मदद करेगी।

असफलता स्थाई नहीं होती
हमेशा ये बात ध्यान में रखें कि असफलता स्थाई नहीं होती। स्थाई अगर कुछ है तो सफलता। आप आगे बढ़ते चले ही जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News