बेटी ने बढ़ाया मान, दिलाई पहचान

Thursday, Jan 24, 2019 - 02:38 PM (IST)

मुलाना: यह हुनरमंद बेटी की दास्तां है। कहते हैं बेटों से वंश चलता है लेकिन जिले की इस बेटी ने अपने हुनर से न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया बल्कि गैर-मुल्कों में भी प्रतिनिधित्व कर रही है। इस बेटी में आत्मरक्षा के प्रति दूसरों के जज्बातों को जगाने का जज्बा है, पंजाब केसरी ने इस बेटी से मुलाकात की, जो कराटे में हुनरमंद है।

गांव मुलाना की रहने वाली वंशिका (16) राजवंशी पुत्री अनिल गर्ग कराटे जगत में अम्बाला जिले का नाम रोशन कर रही है। वंशिका राजवंशी ने कुछ माह पूर्व जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता अंडर-21 में गोल्ड मैडल हासिल किया था। उसके बाद सभी खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए राज्य कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड पर अपना कब्जा बरकरार रखा। हरियाणा ओलिम्पिक एसोसिएशन की इकाई हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी से 2 फरवरी तक चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता के लिए वंशिका राजवंशी को चयनित कर लिया है। वंशिका राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन का नेतृत्व करेगी। 


छोटी-सी उम्र में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिताब जीत चुकी वंशिका 
मुलाना की इस बेटी ने 10 वर्ष की छोटी-सी उमर में ही अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मैडल हासिल कर लिए थे। वंशिका ने नेपाल व श्रीलंका में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया था।

pooja

Advertising