CTET परीक्षा की तैयारी करें इन प्रश्नों के साथ, नहीं लेनी पड़ेगी कोई कोचिंग

Thursday, Mar 14, 2019 - 01:50 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः सरकारी नौकरी के करियर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवा के लिए पहला पड़ाव सीटीईटी परीक्षा को पास करना होता है। वे युवा जो इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं वे शिक्षक बनने की दौड़ में शामिल होते हैं। केंद्रीय शिक्षक भर्ती परीक्षा (CTET) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित की जाती है।  

 

क्या होता है CTET:
क्या आप जानते है की CTET परीक्षा क्या है, तो चालिए जानते हैं CTET परीक्षा के बारे में, सीटीईटी का पूरा नाम "सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट" है। यह लिखित परीक्षा लगभग वर्ष 2011 में आयोजित हुई थी। वर्ष 2011 से सरकार द्वारा एक नियम लागू किया गया की अध्यापक बनने के लिए इस परीक्षा को पास करना होगा। यह परीक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कराई जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों की पोस्टिंग किसी भी शहर में हो सकती है। CTET परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षक पदों पर नियुक्त की जाती है। 

 

परीक्षा पैटर्नः
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाती है। 

1 से 5 तक की लिखित परीक्षा 2.30 घंटे की 150 अंको की होती है। और इसमें पांच पेपर होते हैं-
 

विषय          प्रश्न की संख्या    अंक
बाल विकास और अध्यापन    30    30
भाषा I     30    30
भाषा II     30    30
गणित      30    30
पर्यावरण विज्ञान     30    30
कुल     150    150

Sonia Goswami

Advertising