अगर आप किसी भी तरह की दे रहे हैं प्रतियोगी परीक्षा तो कॉमनवेल्थ से संबंधत प्रश्नों की रखें जानकारी

Wednesday, Jun 20, 2018 - 12:32 PM (IST)

जालंधरः 21वें कॉमनवेल्थ में भारत ने कुल 66 पदक जीते हैं, जिसमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत इस पदकों के साथ मैडल लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा। बता दें कि भारत का अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। इससे पहले 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 38 गोल्ड मैडल जीते थे। इसके अलावा 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हिस्से 30 गोल्ड मैडल आए थे। 

आइए देखते हैं भारत को किस खेल में कितने पदक हासिल हुए 

खेल    स्वर्ण पदक    रजत पदक    कांस्य पदक    कुल
निशानेबाजी    7    4    5    16
कुश्ती    5    3    4    12
भारोत्तोलन    5    2    2    9
मुक्केबाजी    3    3    3    9
टेबल टेनिस    3    2    3    8
बैडमिंटन    2    3    1    6
एथलेटिक्स    1    1    1    3
स्क्वैश    0    2    0    2
पैरा पवरलिफ्टिंग    0    0    1    1
   

Punjab Kesari

Advertising