Corona Lockdown-सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट PM केअर्स फंड में देगा 25 लाख रूपए

Sunday, Apr 05, 2020 - 01:43 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे स्थिति में लोग कोरोना पीड़ितों मदद के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री राहत कोष फंड में अपना योगदान दे रही है। वहीं पीएम केअर्स फंड में सिविल सेवा अधिकारियों के संस्थान ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए 25 लाख रुपये का योगदान दिया है। 

सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट के कैबिनेट सेक्रटरी कम सीईओ राजीव गौबा ने कहा, महामारी से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का विनम्र योगदान दिया है, देश के लिए हमारा ये योगदान स्वीकार करें। 

आपको बता दें, पीएम केअर्स फंड में देश भर में से कई संस्थानों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इससे पहले केंद्रीय विद्यालय कर्मचारियों ने पीएम केअर्स फंड में 10,40,60,536 की राश‍ि दान की है। दिल्ली विश्वविद्यालय समेत जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) में एक दिन के वेतन का योगदान करने का निर्णय लिया है। 


 

Riya bawa

Advertising