CISF Answer Key 2019 : CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, Direct से करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 03:51 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 की आंसर की जारी कर दी है। CISF की आधिकारिक पोर्टल cisf rectt.in पर आंसर की जारी हुई है। ऐसे में CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार साइट के जरिए आंसर की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर की चेक कर सकते हैं।

Direct Link- CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की

CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल 2019 भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 19196 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल में कुल 914 पदों को भरा जाएगा। भर्ती अभियान के जरिए कुक, नाई, वॉशर-मैन, बढ़ई, स्वीपर, पेंटर, मेसन, प्लम्बर और माली और इलेक्ट्रीशियन के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

CISF Tradesman Answer Key 2019: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
CISF की आधिकारिक साइट cisfrectt.in पर जाएं।
CISF कांस्टेबल आंसर-की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
आपकी आंसर- कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
इसके बाद आंसर- की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News