CISF Recruitment 2019: हेड कांस्टेबल के पद पर निकली भर्तियां, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 11:13 AM (IST)

नई दिल्ली: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कांस्टेबल पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लेकिन अभी तक सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा की अभी घोषणा नहीं की गई है।  

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1 सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट cisfrectt.in पर जाना होगा।
2 यहां केंडीडेट को मांगी गई डिटेल को भरते हुए स्टेप्स फॉलो कर लॉगिन करना होगा।
3 डिटेल सबमिट करते ही केंडीटेड को एडमिट कार्ड मिल जाएगा।
4 यहां केंडीडेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

पद विवरण
केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित शासकीय सेवाओं में से एक सीआईएसएफ के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। यह परीक्षा 429 हेड कॉन्स्टेबल के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें महिलाओं के 37 पद और पुरुषों के 328 पद शामिल हैं। साथ ही LDCE के 64 पद भी इसमें शामिल हैं।

परीक्षा का पैटर्न
हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा OMR/कंप्यूटर बेस्ड होगी।
OMR शीट पर ओब्जेक्ट‍िव टाइप क्वेश्चन के जवाब देने हैं। यह पेपर 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
ओएमआर में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, अरिथमेटिक और जनरल इंग्ल‍िश और हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे।
 सभी सवाल हिंदी/इंग्ल‍िश दोनों में होंगे।

चयन प्रक्रिया
इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन PST और डॉक्यूमेंटेशन के आधार पर किया जाएगा। फिर इसके बाद OMR और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा।  

सैलरी
हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित अभ्यर्थ‍ियों को 25,500 से लेकर 81,100 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Riya bawa

Recommended News