CISF में 429 हेड कॉन्स्टेबल के लिए आज ही करें आवेदन,2 दिन शेष

Monday, Feb 18, 2019 - 04:07 PM (IST)

न्यूज डेस्कः सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में निकली 429 हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 फरवरी है। 20 फरवरी को शाम 5 बजे ऑनलाइन एप्लिकेशन भेजने की प्रोसेस बंद हो जाएगी। बता दें कि CISF ने इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए 20 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

1. कैंडिडेट्स ने 10th/12th क्लास पास की हो।
2. नोटिफिकेशन में दी गई दूसरी क्वालिफिकेशन भी हो।

ऐज लिमिट

1. 20 फरवरी, 2019 को कैंडिडेट्स की मिनिमम एज 18 साल और अधिकतम 25 साल होना चाहिए।

2. SC/ ST / OBC / PWD / PH कैंडिडेट्स को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

फीस डिटेल

1. जनरल / OBC कैंडिडेट्स को 100 रुपए की फीस देना होगी।
2. SC/ST कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

पे स्केल

हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर लेवल-4 पे मैट्रिक्स (25500 से 81100 रुपए) मिलेगा। प्री-रिजर्व पे 5200 से 20200 रुपए होगा। ग्रेड पे के 2400 रुपए अलग से मिलेंगे।

ऐसे करें अप्लाई

जो कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें अपनी एप्लिकेशन 20 फरवरी को शाम 5 बजे तक CISF की ऑफिशियल वेबसाइट   http://www.cisf.gov.in/पर जाकर भेजना होगी।

Sonia Goswami

Advertising