11वीं व 12वीं के बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा ये खास Subject

Tuesday, Aug 08, 2017 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रदेश के स्कूलों के 11वीं और 12वीं क्लास में लोक प्रशासन विषय पढ़ाया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से पत्र जारी किया है। इसे कला संकाय की पाठ्य योजना में सम्मिलित किया गया है। बता दें कि इस विषय विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चुन सकते है। हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में यह विषय शामिल नहीं था। लेकिन हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर लोक प्रशासन विषय पढ़ाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने लोक प्रशासन विषय की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा था कि इसे कक्षा 11वीं और 12वीं के स्तर पर भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए।

इस विषय को सभी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में यह विषय शामिल नहीं था। हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर लोक प्रशासन विषय पढ़ाने की मांग की थी। बताय जा रहा है कि एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष की सिफारिश और मांग के बाद बोर्ड ने सभी स्कूलों में यह विषय लागू कर दिया है। इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा। राजकीय स्कूलों में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता ही इस विषय को पढ़ाएंगे।

Advertising