सीबीएसईः किसी को ट्रिकी तो किसी को आसान लगा पोलिटिकल साइंस
Friday, Mar 06, 2020 - 05:12 PM (IST)
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं के पोलिटिकल साइंस पेपर का आयोजन किया। सीबीएसई ने सफलतापूर्वक 2698 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के 199763 छात्रों के लिये परीक्षा आयोजित की। दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट परीक्षा केंद्रों पर 98 फीसदी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। कई बच्चों को कुछ सवाल ट्रिकी लगे तो कई आसान पेपर आने के कारण मुस्कुराते नजर आए। बच्चों के अनुसार सभी सवाल सिलेबस से पूछे गए थे। कुछ भी बाहर से नहीं था।