सैंपल पेपर की मदद से करें CBSE एग्‍जाम की तैयारी

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 05:06 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एग्जाम्‍स में अब दो महीने का वक्‍त बचा है। इस लिए विद्याथियों को खूब मेहनत करनी होगी। मैथ्स के सैंपल पेपर कई ऑनलाइन साइट्स से भी डाऊनलोड किए जा सकते हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से आप मैथ्स में परफेक्शन पा सकते हैं। कई सब्जेक्ट के सैंपल पेपर ऑनलाइन मिल सकते हैं।

PunjabKesari

सैंपल पेपर न केवल आपकी प्रैक्टिस के लिए जरूरी है बल्कि टाइमिंग पर सारे सवाल हल करना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए सैंपल पेपर को सॉल्व करते हुए तीन घंटे का अलार्म सेट जरूर कर लें ताकि समय पर अपने सवाल को पूरा किया जा सके। इससे सही सही अंदाजा लग सके कि एग्जाम में उन्हें किस सवाल पर कितना टाइम दिया और किस तरीके से टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर अपना पेपर पूरा करना है और रिवीजन के लिए वक्त बचाना है।

PunjabKesari

इसके अलावा मैथ का पेपर काफी पेचीदा होता है तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपको कितने नंबर का प्रश्न कितने समय में पूरा करने की कोशिश करनी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप छोटे प्रश्नों में ही अटके रह जाएंगे और समय खत्म हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Related News