CBSE Board Examination: अंग्रेजी कोर प्रश्न पत्र में हुआ बदलाव

Sunday, Feb 24, 2019 - 12:08 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में बदलाव किया है। इसमें अब 40 की जगह 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। 5 प्रश्न कम कर दिये गये हैं। बोर्ड की मानें तो यह बदलाव पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के फीडबैक के बाद किया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट के माध्यम से दी है। बोर्ड ने रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में बदलाव किया है। 

अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा 2 मार्च को होगी। इससे पहले सभी परीक्षार्थी को इसकी जानकारी मिले इसके लिए बोर्ड ने स्कूल और शिक्षकों को कई निर्देश दिये हैं। बोर्ड की मानें तो 2018 के प्रश्न पत्र पैटर्न में इस बार कई अंतर है। अभी तक पैसेज लिखने में परीक्षार्थी को काफी शब्दों में उत्तर देना होता था। एक पैसेज 1100 से 1200 और दूसरा पैसेज 4 से 5 सौ शब्दों में लिखना होता था। छात्रों की सुविधा के लिए पैसेज में शब्द संख्या कम कर दी गयी है। अब 12 सौ शब्द वाले पैसेज को 8 सौ शब्द में ही उत्तर देना होगा। सेक्शन ए यानी रीडिंग पार्ट में 30 अंकों के अब 19 प्रश्न रहेगा। अब तक इसमें 30 अंक के 24 प्रश्न रहते थे। 

bharti

Advertising