CBSE 2019: 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, जानें एग्जाम डिटेल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्ली: सीबीएसई की ओर से 2020 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड परीक्षा में पेपर पैटर्न आसान होने वाला है। CBSE ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 10वीं और 12वीं के विषयों में डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम की गई है। कक्षा 10 के कई विषयों में डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम कर दी गई है। 

Image result for cbse students

ये हुआ बड़ा बदलाव 
-हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत जैसे विषयों के लिए डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम कर दी गई है, इसका असर ये होगा कि छात्रों को बिना तनाव के अधिक रचनात्मक उत्तर लिखने के लिए सोचने का समय मिलेगा। 

12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 
12वीं में मैथ्‍स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंट, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स,बिजनेस स्टडीज विषयों में डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या घटाई गई है।  डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम होने का अर्थ है कि पेपर कम लंबा और कम समय लेने वाला होगा जैसे पहले हुआ करता था। 

-बोर्ड ने सभी विषयों में 20 अंक प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए हैं। अब सीबीएसई द्वारा किए गए इन बदलावों से स्टूडेट्स को बड़ी राहत मिली है और अब वे रट्टा मारने के बजाय सब्‍जेक्‍ट को अच्छे से समझने पर फोकस कर सकेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News