CBSE 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में हुई बड़ी गड़बड़ी

Sunday, Jun 18, 2017 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई के रिजल्ट में दिल्ली की रहने वाली सोनाली को 12वीं की परीक्षा में सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त हुए, लेकिन सोनाली को गणित में सिर्फ 68 अंक ही मिले है। कुछ इस तरह ही समीक्षा शर्मा को भी हैरानी हुई है। उसे भी गणित में 42 अंक मिले, जबकि समीक्षा के अन्य विषयों में अंक काफी बेहतर थे।इन दोनों स्टूडेंट को बाकी सभी विषयों में अच्छे अंक मिले हैं पंरतु गणित में अंक एेसे मिलने के कारण इन्होंने सीबीएसई में रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था।

वेरिफिकेशन के बाद
वेरिफिकेशन के बाद समीक्षा को 42 के बजाए 90  और सोनाली को 68 के बजाए 95 अंक मिले। इसी तरह मुंबई के रहने वाले मोहम्मद अफान, जिसने 80 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है। अफान को गणित में केवल 50 अंक मिले जो वेरिफिकेशन के बाद उसे 90 अंक मिले।  जब सीबीएसई के अधिकारियों से इस विषय पर बात करने के लिए मेल किया गया, लेकिन खबर लिखने तक उनका कोई जवाब नहीं आया। हालांकि एक सिनियर अधिकारी ने बताया कि इस बार वेरिफिकेशन के लिए कई आप्लिकेशन आ रहे हैं।

Advertising