CBSE 10th Result : ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का बेहतर प्रदर्शन  94.74 ने पास की परीक्षा

Monday, May 06, 2019 - 06:50 PM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड की ओर से ली  गई 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की ओर जारी नतीजों में  18 लाख छात्रों में से 91.1% ने परीक्षा में सफलता पाई है। इस साल 10वीं के नतीजों में 5 साल से चल रहा गिरावट का दौर थम गया। 2018 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 5 फीसदी का सुधार आया है। त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे ज्यादा 99.85% छात्र पास हुए।

वहीं इस साल ट्रांसजेंडर छात्रों का प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। इस वर्ष ट्रांसजेंडर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.74 प्रतिशत है, जबकि पिछले वर्ष यह 83.33 प्रतिशत था। ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट लड़के तथा लड़कियों से बेहतर रहा है। जहां लड़कियों का रिजल्‍ट 92.45 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कों का रिजल्‍ट 90.14 प्रतिशत है।रिजल्‍ट आज दोपहर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कुल 13 छात्र छात्राएं 500 में से 499 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। 

bharti

Advertising