सी.बी.एस.ई. की स्कूलों की ग्रेडिंग की योजना

Thursday, May 18, 2017 - 12:38 PM (IST)

नई दिल्ली : बच्चों के लिए अच्छे स्कूल का चयन करना अब अभिभावकों के लिए आसान हो जाएगा क्योंकि गुणवत्ता के आधार पर स्कूलों की ग्रेडिंग करने की योजना है। विश्वविद्यालयों और कालेजों की रैंकिंग जारी करने के बाद सरकार आधिकारिक गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर सी.बी.एस.ई. स्कूलों की ग्रेडिंग कर सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूलों की ग्रेडिंग करने की संभावना तलाश रहा है। सी.बी.एस.ई. से संबद्ध देश में 18 हजार स्कूल और विदेश में 250 स्कूल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ग्रेडिंग की पहल के तहत इमारतों की बजाय अकादमिक कार्यों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। 
 

Advertising