देश में करियर बनाने के लिए बेस्ट है ये शहर

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2017 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्ली : हर कोई ऐसे शहर से अपने करियर की शुरुआत करना चाहता है जहां बेहतर सैलरी ग्रोथ मिले और साथ ही  इसके अलावा करियर में सफलता और काम एवं जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में आसानी हो। मगर ज्यादातर लोगों को इस बारे में पता ना होने के कारण अगर आप भी इस तरह के शहर की तलाश में हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर रहे हैं। आज आपको बताने जा रहे देश के उन 10 शहरों के बारे में जहां से करियर की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

चेन्नै-यह शहर कई साउथ इंडियन कंपनियों का हेडक्वॉर्टर है इसलिए यहां रोजगार के अवसर काफी हैं। लोग यहां के मैत्री स्वाभाव के हैं, किराया सस्ता है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छा है। यहां की औसत आय 4,44,235 रुपये सालाना है।

मुंबई- महंगाई होने के बावजूद मुंबई की ओर देशभर की प्रतिभाएं आकर्षित होती हैं। यहां लोगों की औसत आय 4,98,475 रुपये है। मुंबई को फ्रेशर्स के लिए ड्रीम सिटी समझा जाता है।

हैदराबाद- 30 फीसदी लोगों ने इसे अपनी पसंद बताया क्योंकि यहां गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों का दफ्तर है। यहां आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है जो औसतन 4,89,505 रुपए है।

दिल्ली- दिल्ली को उत्तर भारत का कमर्शल हब समझा जाता है। यहां औसत सैलरी 4,82,307 रुपये है। स्टडी के मुताबिक, 32 फीसदी लोगों ने करियर शुरू करने के लिए इसे अपने पसंद का शहर बताया।

अहमदाबाद- यहां घर बहुत सस्ते होने के कारण करियर की शुरुआत फायदेमंद है। यहां प्रति व्यक्ति आय 80,374 रुपए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News