Career Tips: स्पोर्ट्स फील्ड में बनाना चाहते है करियर तो इन एकेडमीज में लें एडमिशन
punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 02:23 PM (IST)

नई दिल्ली: आधुनिक युग में स्पोर्ट्स फील्ड ने बहुत ज्यादा तरक्की कर ली है, इसके चलते भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही सफलता से स्पोर्ट्स में करियर बनाने को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है। हर खिलाड़ी भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है लेकिन यह सपना सिर्फ वे ही साकार कर पाते हैं जिनमें अपने खेल के लिए जबरदस्त लगन और समर्पण होता है। जैसे- जैसे युवाओं का रुझान स्पोर्ट्स की तरफ आगे बढ़ जा रहा है, एथलीट्स को कोचिंग देने वाली स्पोर्ट्स एकेडमीज की संख्या भी उतनी तेजी से बढ़ती जा रही है।
किसी भी एथलीट के ओवरऑल गेम को विकसित करने के साथ उसे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आप बैडमिंटन, फुटबाॅल, शूटिंग या टेनिस में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं, तो इन एकेडमीज का चुनाव कर सकते हैं-
जानें स्पोर्ट्स एकेडमीज
1. क्रिकेट
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉलेजेस
वीबी क्रिकेट एकेडमी, चेन्नई
नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट, देहरादून
नेशनल क्रिकेट क्लब, कोलकाता
नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरू
सेहवाग एकेडमी, दिल्ली
क्रिकेट इंडिया एकेडमी, मुंबई
कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट, बेंगलुरू
मदनलाल क्रिकेट एकेडमी, दिल्ली
2. बैडमिंटन
-गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी
2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद की हैदराबाद (सेलम, ग्वालियर व वडोदरा में भी) स्थित एकेडमी में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, श्रीकांत किदांबी जैसेखिलाड़ी ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं। हाल ही इस एकेडमी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला हाई परफॉर्मेंस सेंटर खोला है जहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बैडमिंटन कोर्ट्स, वुडन कोर्ट्स, जिम व स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
-स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
-प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी, बेंगलुरू
-एमवी बिष्ट बैडमिंटन एकेडमी, दिल्ली
3. हॉकी
हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है मगर इसके बावजूद युवा इससे जुड़ने में झिझकते हैं। हालांकि हॉकी फेडरेशन द्वारा हॉकी लीग की शुरुआत के बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव आया है। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से लोगों में हॉकी के प्रति क्रेज बढ़ा है। महिला हॉकी टीम भी कई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप्स अपने नाम कर चुकी है।
भारत में कई बेहतरीन हॉकी एकेडमीज मौजूद हैं-
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉलेजेस
महाराजा रणजीत सिंह हॉकी एकेडमी, अमृतसर
नेशनल हॉकी एकेडमी, दिल्ली
जय भारत हॉकी एकेडमी, दिल्ली