इतिहास में की है पढ़ाई तो इन फील्ड्स में बना सकते है करियर

Friday, Jun 29, 2018 - 01:24 PM (IST)

नई दिल्ली : कई लोगों को पुरानी चीजों के बारे में जानने और पढ़ने का काफी रुचि होती है। वह अपने इतिहास के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते है। अगर आपने इतिहास में ग्रैजुएशन किया है तो  आइए जानते है कि आप किन फील्ड्स में अपना करियर बना सकते है। 

आर्कियलॉजिस्ट
आर्कियलॉजिस्ट का काम रिसर्च पर आधारित होता है या फिर फील्ड बेस्ड होता है। इसमें खुदाई करके पुरानी चीजों को ढूंढने का काम होता है। इसके अलावा आप किसी एक चीज में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। जैसे आप प्राचीन सिक्कों के या फिर आप पुरानी लिपियों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आर्कियलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया अपने विभाग के लिए अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां निकालता है।

मियूजिऑलजी
मियूजिऑलजिस्ट का काम म्यूजियम के डिजाइन, रख-रखाव और प्रबंधन से संबंधित होता है। उनका काम रिसर्च और पब्लिक रिलेशन से संबंधित होता है

म्यूजियम क्यूरेटर्स
म्यूजियम क्यूरेटर्स नैचरल हिस्ट्री, मेटल्स, टेराकोटा, टेक्सटाइल, पेंटिंग्स जैसे विषयों में विशेषज्ञ होते हैं। इसके अलावा उनका काम रेकॉर्ड्स मेनटेन करने का होता है जैसे कि कोई वस्तु कहां से पाई गई है वह कितना पुराना है आदि।

इतिहासकार
इतिहासकार का काम रिसर्च करना, इतिहास का अध्ययन करना और उसे लिखना है।

टीचर
अगर आपकी रुचि टीचिंग में है तो इस विषय के साथ आप इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं।

सिविल सर्विस
इतिहास हमेशा से ही सिविल सर्विस परीक्षा देने वालों का पसंदीदा सबजेक्ट रहा है।

bharti

Advertising