JEE मेन में कैंडीडेट्स की रजिस्ट्रेशन कम,11.80 लाख से 9.65 लाख तक खिसका आंकड़ा

Friday, Dec 21, 2018 - 10:58 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): अब इसे सी.बी.एस.ई. के प्रैक्टीकल एग्जाम के साथ तिथियां क्लैश करने की वजह माना जाए या फिर विद्यार्थियों को जनवरी में होने वाले एग्जाम की जानकारी न मिलना। मगर देशभर की आई.आई.टीज के अलावा नामी इंजीनिरिंग कालेजों में एडमिशन की पहली सीढ़ी यानी ज्वाइंट एंट्रैस एग्जाम (जे.ई.ई.) मेन के लिए प्रति वर्ष कैंडीडेट्स की गिनती कम होने का ट्रैंड इस वर्ष भी जारी है। तुलना अगर पिछले वर्ष के साथ की जाए तो इस वर्ष जनवरी में होने वाले पहले जे.ई.ई. के लिए यह आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंचा है। 


जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 11.80 लाख परीक्षार्थियों ने जे.ई.ई. मेन दिया था, जबकि इस बार पहले एग्जाम के लिए करीब 9.65 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाई है। इस बार नैशनल टैस्ट एजैंसी (एन.टी.ए.) जे.ई.ई. कंडक्ट कर रही है। विशेषज्ञों की मानें तो एन.टी.ए. द्वारा पहली बार लिए जा रहे जे.ई.ई. मेन में इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के रजिस्ट्रेशन न करवाने की बात समझ से परे है। यह अवसर तो सीधा स्टूडैंट्स के पक्ष में था, क्योंकि जे.ई.ई. मेन में बैस्ट ऑफ 2 लगने हैं यानी जनवरी या अप्रैल में होने वाली दोनों परीक्षाओं जिसमें कैंडीडेट्स के अंक अधिक होंगे उसको जोड़ा जाएगा। हैरानी की बात यह है कि यह आंकड़ा 14.50 लाख से 9.65 लाख तक खिसक गया है, जो ङ्क्षचताजनक है।

6 से 20 जनवरी के बीच होगा एग्जाम
जानकारी के मुताबिक जनवरी में होने वाले जे.ई.ई. मेन-1 एग्जाम के लिए 9.65 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जे.ई.ई. मेन-वन की परीक्षा 6 से 20 जनवरी के बीच सी.बी.एस.ई. 12वीं के प्रैक्टीकल एग्जाम के बीच होगी। माना जा रहा है कि कई छात्रों को जे.ई.ई. मेन देने में कठिनाई हो सकती है। पिछले साल के मुकाबले जे.ई.ई. मेन के लिए करीब 2 लाख कम आवेदन आए हैं। मगर नैशनल टैसिं्टग एजैंसी (एन.टी.ए.) को जे.ई.ई.-वन के लिए 6 से 7 लाख के बीच आवेदन आने की उम्मीद थी।


अप्रैल में होगा जे.ई.ई. मेन-2, बढ़ सकती है आवेदक संख्या
वर्ष में 2 बार परीक्षा होने से अधिकारियों का दावा है कि जे.ई.ई. मेन-2 में आवेदकों की संख्या बढ़ेगी। इस बार जे.ई.ई.-वन के लिए जितने पंजीयन हैं उसमें 29 प्रतिशत छात्राएं भी शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कई स्टूडैंट्स को तो पता ही नहीं चल पाया कि मेस जनवरी में भी होने जा रहा है, क्योंकि स्कूलों द्वारा स्टूडैंट्स को सूचना नहीं दी गई है। ऐसी स्थिति अप्रैल में होने वाली परीक्षा में यह आंकड़ा बढऩे की सम्भावना है।

इस बार उम्मीद थी कि 11 लाख से अधिक विद्यार्थी जनवरी में होने वाले जे.ई.ई. 1 में भाग लेंगे, लेकिन यह आंकड़ा 10 लाख कैंडीडेट्स की रजिस्ट्रेशन तक न पहुंच पाया, जो हैरानीजनक है। इस बार तो विद्यार्थियों के लिए बैस्ट ऑफ टू की आप्शन थी, लेकिन फिर भी स्टूडैंट्स की संख्या कम होना ङ्क्षचताजनक है क्योंकि 3-4 वर्षों से जे.ई.ई. मेन्स देने वाले स्टूडैंट्स की संख्या में काफी कमी देखने को मिली है। अब उम्मीद है कि अप्रैल में होने वाली दूसरी परीक्षा के लिए यह आंकड़ा 11 लाख से भी अधिक होगा।                            -तेजप्रीत सिंह, डायरैक्टर साइंस विंग, एजूस्केयर डूगरी।

 

एडमिट कार्ड जारी
नैशनल टैस्ट एजैंसी ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर जे.ई.ई. मेन के लिए रजिस्टर्ड हुए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए बाकायदा वैबसाइट पर ङ्क्षलक भी दिया गया है, जबकि कैंडीडेट्स को परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचना होगा।

किस वर्ग में कितने स्टूडैंट्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन
  54 प्रतिशत शहरी, 46 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के छात्र। 
  38 कैंडीडेट्स ट्रांसजैंडर होंगे शामिल। 
  4.72 लाख जनरल वर्ग कैंडीडेट्स की रजिस्ट्रेशन। 
  36 हजार एस.टी. वर्ग की रजिस्ट्रेशन।
  3.67 लाख ओ.बी.सी. वर्ग छात्रों की रजिस्ट्रेशन।
  89 हजार एस.सी. वर्ग के छात्रों का पंजीकरण।  
  54 फीसदी कैंडीडेट्स शहरी क्षेत्रों से। 
 46 फीसदी परीक्षार्थी ग्रामीण। 

Sonia Goswami

Advertising