एक आइडिया देकर जीत सकते है 10 लाख रुपए का इनाम, सरकार दे रही है मौका

Tuesday, Nov 21, 2017 - 06:08 PM (IST)

नई दिल्ली : मोदी सरकार लगातार लोगों की भागीदारी सरकार में बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए वह अलग -अलग समय पर लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कई प्रकार की योजनाएं बना रही है और लोगों से आइडिया मांगती रहती है। इसके साथ ही वह लोगों को साथ जुड़ने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए वह लोगों को इनाम भी देती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार  के साथ जुड़ सकें। इस बार मोदी सरकार ने लोगों से एक खास सेक्टर के लिए इनोवेटिव आइडिया मांगा है और जीतने वाले को सरकार 10 लाख रुपए का इनाम भी दे रही है। अगर आपके पास है खास आइडिया, तो आप भी जीत सकते है 10 लाख का इनाम

माय लव स्टील आइडिया
मोदी सरकार ने माय लव स्टील आइडिया नाम से एक चैलेंज लाया है। इस चैलेंज में आपका आइडिया स्टील के उपयोग को लेकर होना चाहिए। इसमें आपको 500 शब्दों में बताना होगा कि माय लव स्टील आइडिया के लिए आपका आइडिया क्या है। आपका यूनीक सेलिंग प्वाइंट क्या है। आपके मौजूदा ग्राहक कौन हैं। इसमें आइडिया को आप कैसे लागू करेंगे। आपके कम्पटीटर कौन हैं। कैसे आपका प्रोडक्ट बाजार में मौजूद अन्य प्रोडक्टर से बेहतर है। अपनी टीम और आपको ये भी बताना होगा कि आप स्टील कैसे उपयोग करना चाहते हैं और इससे तैयार होने वाले उत्पाद की क्या दिक्कतें और कैसे आप इसका इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं। अपने इस लेख में आपको ये भी बताना होगा कि स्टील को लेकर जो आइडिया आप पेश कर रहे हैं, इसमें स्टील मंत्रालय कैसे आपकी मदद कर सकता है।

कौन भाग ले सकता है इसमें
इस इनोवेशन चैलेंज में आम लोग से लेकर प्रोफेशनल्स और भारतीय स्टार्टअप्स भी भाग ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप स्टील से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह स्पर्धा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ऐसे करें अप्लाई
इसमें पार्टिसपेट करने के लिए आपको mygov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको माय लव स्टील आइडिया पर क्लिक करना होगा। यहां अपने बारे में और आइडिया को लेकर जरूरी जानकारी दर्ज करने के लिए आपको पार्टिसपेट लिंक पर क्लिक करना होगा।इसमें पहला इनाम 5 लाख रुपए, दूसरा 3 लाख रुपए और तीसरा इनाम 2 लाख रुपए का है। पार्टिसपेंट्स 15 दिसंबर तक अपना आइडिया सरकार को भेज सकते हैं।

Advertising