‘2021 तक हिंदी प्रयोग करने वाले बढ़ेंगे’

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 11:10 AM (IST)

नई दिल्ली : विश्व हिंदी परिषद और केंद्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हिंदी दिवस समारोह व कवि सम्मेलन में संसदीय मामले केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आज 14 सितम्बर के दिन हिंदी दिवस मनाने की खुशी है। लेकिन दु:ख भी हैै दु:ख इस बात का है कि हिंदी पखवाड़े और दिवस में हम ङ्क्षहदी को याद कर रहे हैं। 
देश में आजतक कोई राजनेता अंग्रेजी में भाषण देकर चुनाव नहीं जीत पाया। उसे हिंदी और स्थानीय भाषा से ही जीत मिली। लेकिन वही नेता संसद में आकर अंग्रेजी में बात करते हैं। सोशल मीडिया पर लिखी जाने वाली आज की पीढ़ी की हिंदी बहुत दयनीय है वहां शब्दों को शॉर्ट कर दिया गया है।
 
युवाओं में बढ़ते हिंग्लिश के प्रयोग से हिंदी की दुर्गति बचाने के लिए आने वाली पीढ़ी को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर में हिंदी मीडियम में शिक्षा मिलनी चाहिए उसके बाद अंग्रेजी में पढ़ाई हो। गूगल के अनुसार देश में हिंदी पढऩे वालों की संख्या इंटरनेट पर अंग्रेजी के मुकाबले 94 फीसदी ज्यादा है। इस हिसाब से 2021 के आते-आते देश में मोबाइल या इंटरनेट यूज करने वालों में हिंदी के यूजर अधिक हो जाएंगे। बीते 10 सालों में 10 करोड़ लोग हिंदी से जुड़े हैं। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस दौरान डॉ. प्रियरंजन और विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा लिखित ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ किताब का लोकार्पण भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News