मर्रे तीसरी बार बने शंघाई के मास्टर

Monday, Oct 17, 2016 - 01:37 PM (IST)

शंघाई: रियो ओलिम्पिक चैम्पियन ब्रिटेन के टैनिस स्टार एंडी मर्रे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत को हराकर शंघाई ओपन टैनिस टूर्नामैंट का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त मर्रे ने खिताबी मुकाबले में राबर्टो को 7-6, 6-1 से पराजित कर उनका स्वप्निल अभियान समाप्त कर दिया।

राबर्टो ने सैमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सॢबया के नोवाक जोकोविच को हराया था। मर्रे का यह 41वां करियर खिताब है। 29 वर्षीय मर्रे को इस जीत से 1000 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए हैं और अब वह विश्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच से 915 अंक पीछे हैं।

Advertising