दिल्ली में शुरु हुआ पुस्तक मेला, प्रकाश जावड़ेकर ने किया उद्घाटन

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली:  किताब प्रेमियों के लिए आज से प्रगति मैदान में 27वां विश्व पुस्तक मेला शुरू गया है। इस मेले का उद्घाटन मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। मेले की शुरुआत करते हुए  जावेडकर ने कहा है कि किताबों में भी खुशबू होती और उसे पढ़कर आनंद आता है और इससे जीवन समृद्ध होता है।  मेले में 20 से अधिक देश भाग ले रहे है। मेले की थीम दिव्यांगजनों की पठन आवश्यकताएं है। शारजाह को अतिथि देश बनाया गया है। मेले 600 से अधिक प्रकाशकों के 1350 स्टाल लगे हैं।जावेडकर ने कहा कि किताबों की दुनिया ही अलग होती है और जीवन तथा समाज में उसकी जरूरत बनी रहती है। टीवी, ऑडियो बुक तथा किंडल के बावजूद छपी किताबों की मांग कम नहीं हुई बल्कि रोका बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि देश में पुस्तक संस्कृति बढ़ रही है इस अवसर पर श्री जावेडकर ने दिव्यांग लोगों के लिए ब्रेल लिपि में किताबों का एक कैटलॉग और कलेंडर भी जारी किया इसके अलावा शारजाह के मुख्य अतिथि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी गयी पुस्तक एग्जाम वॉरियर भी भेंट की।
PunjabKesari
700 प्रकाशक ले रहे है भाग 
इस बार पुस्तक मेले में 700 प्रकाशक भाग लें रहे है  और 1350 के करीब बुक स्टॉल लगाए गए है। इस पुस्कत मेले में  पाठक भारतीय भाषाओं की किताबों के साथ ही करीब 2 दर्जन विदेशी भाषाओं के साहित्य को भी पढ़ पाएंगे। बता दें कि किताब प्रेमी प्रगति मैदान के गेट के साथ ही 50 मेट्रो स्टेशनों सहित ऑनलाइन भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आईटीपीओ द्वारा पार्किंग की व्यवस्था गेट नंबर-1 पर की गई है। इस बार टिकट का दाम व्यस्कों के लिए 30 व बच्चों के लिए 20 रुपए रखा गया है। जबकि स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए फ्री इंट्री रखी गई है। मेट्रो से प्रगति मैदान गेट संख्या 10 से जबकि सार्वजनिक परिवहनों से आए लोग प्रगति मैदान गेट संख्या 8 से प्रवेश सही रहेगा। निजी वाहनों की पार्किंग की संख्या प्रगति मैदान के गेट संख्या 1 पर की गई है और वहां से मेला स्थल तक आने के लिए फ्री शटल सेवा की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
PunjabKesari
राजकमल प्रकाशन का जलसाघर करेगा आकर्षित
हॉल 12 में राजकमल प्रकाशन का स्टॉल लगाया गया है, जिसका नाम जलसाघर रखा गया है। हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले पाठकों को जलसाघर काफी आकर्षित करने वाला है। यहां लेखिका तस्लीमा नसरीन के बहुचर्चित उपन्यास लज्जा की उत्तरकथा बेशरम का लोकार्पण भी किया जाएगा। जबकि अरूंधति राय के उपन्यास द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस के हिंदी व उर्दू अनुवाद भी मिलेंगे। साथ ही अभिनेता व स्क्रीनप्ले राईटर सौरभ शुक्ला का चर्चित नाटक बर्फ भी किताब की शक्ल में पाठकों के लिए मौजूद रहेगा। 
PunjabKesari
साहित्य अकादमी करेगा 50 नई पुस्तकों का लोकार्पण
आज से शुरू हुए  पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित 50 नई पुस्तकों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। यह लोकार्पण कार्यक्रम प्रख्यात लेखक एवं केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, आगरा के उपाध्यक्ष कमल किशोर गोयनका द्वारा हॉल संख्या 8 में किया जाएगा। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि अकादमी विश्व पुस्तक मेले के दौरान नारी चेतना,  आदिवासी लेखक सम्मेलन, पूर्वोत्तरी एवं बाल साहित्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त पठन उचय पाठन की संस्कृति पर एक परिचर्चा का आयोजन भी करेगा। वहीं नारी चेतना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात लेखिका मृदुला गर्ग करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News