अच्छा Body language बन सकता है सफलता का परिचायक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 12:46 PM (IST)

हर व्यक्ति के जीवन पर आनुवंशिकता एवं वातावरण का प्रभाव तो अवश्य पड़ता है लेकिन इसके साथ ही यदि वह चाहे तो वह स्वयं भी बहुत सी खूबियां अपने में विकसित कर सकते है। आप ने कभी न कभी यह महसूस किया होगा कि कुछ लोगों के साथ बात करने में कुछ ज्यादा ही आनन्द आता है।

मुस्कुराता हुआ चेहरा हर किसी को भाता है। चेहरे पर मुस्कुराहट आखों में चमक जैसे body language खुशमिजाजी तो दिखाती है साथ ही आप से मिलने वाले को भी खुश कर देती है। मुस्कुराने में कुछ नहीं जाता लेकिन इससे कई बातों का मूल्यांकन किया जा सकता है। जिस तरह साफ़ – सुथरा पहनावा सुरुचि का परिचायक होता है उसी प्रकार अच्छा body language आप की सफलता का परिचायक बन सकता है।

 

क्या होता है body language  
आप सब ने देखा होगा खिलाड़ी, छात्र या राजनीतिज्ञ  को दो उंगलियों को ऊपर उठाते हुए। आप बिना उनके कुछ बोले ही समझ जाते है कि उनका कहना है ‘हम जीत रहें हैं’ या ‘हम जीतेंगे’। एक प्रकार से ये लोग body language का प्रयोग करते है अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए। Body language दरअसल शारीरिक संकेतों और भावभंगिमाओं की भाषा है और यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि बोलने के लिए शब्दों का इस्तेमाल करना।

 

Body language समझना भी एक कला  
आमतौर पर जब लोग interview देने जाते है तो उनकी सफलता पूछे गए सवालों के सही जवाबों से ज्यादा उन्हें व्यक्त करने के ढंग पर निर्भर करती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लिखित परीक्षाओं में अच्छे खासे नंबर पाने वाले इंटरव्यू में फेल हो जाते है। दरअसल ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है जो उनकी body language से जाहिर हो जाती है। इसलिए एक बात का ध्यान रखे न में सफलता सही जवाबों से अधिक उन्हें व्यक्त करने के ढंग पर निर्भर करती है। इंटरव्यूवर  आपकी भावभंगिमाओं आदि से ही लियाकत का पता लगा लेते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News