इन तरीकों से पता करें, आपमें है अमीर बनने की काबिलियत या नहीं

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 03:25 PM (IST)

नई दिल्ली : हम में से बहुत सारे लोग अमीर अमीर बनने का सपना देखते है। अमीर बनने के लिए लोग सारी जिदंगी मेहनत करते है लेकिन सफलता बहुत कम लोगों को मिल पाती है और कई बार मेहनत करने के बाद भी लोग अमीर नहीं बन पाते और उन्हें समझ नहीं आता कि वह आखिर क्या कमी रह गई। सफलता और मानव व्यवहार पर ब्लॉग लिखने वाले डैन शावबेल के मुताबिक, अमीर और सफल लोगों में कुछ खास आदतें होती हैं। ज्यादातर लोगों को अमीरी विरासत में नहीं मिली , बल्कि किसी न किसी खास क्वालिटी के जरिए उन्होंने इसे अर्जित किया। शावबेल के मुताबिक, अमीरों में कुछ खास आदतें होती हैं। उन्होंने इस बारे में एक ब्लॉग भी लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि अमीरों के अंदर कुछ खास आदतें होती हैं। शावबेल के मुताबिक, उन्होंने हर अमीर और सफल व्यक्ति में कुछ खास बातें नोटिस की हैं। अगर आप भी अमीर बनने की चाहत रखते है तो इन आदतों के जरिए जान सकते है कि आप में अमीर बनने की क्वालिटी है या नहीं 

चांद-तारे तोड़ने वाले सपने नहीं देखना
अमीर सपने दखते हैं लेकिन हवा में नहीं। उनके सपने चांद तारे तोड़ने वाले नहीं होते हैं, बल्कि हकीकत के करीब होते हैं। उनका गोल तय होता है। वे रोज सुबह उठते हैं और पूरे दिन का उनके पास पहले से ही प्लान होता है। वह प्लान उनके पहले से ही तय गोल को पूरा करने का होता है।

असफलता से नहीं डरना
अमीर बनने का पहला लक्षण। अमीर और सफल लोगों को यह पता होता है कि असफलता दरअसल निराशा में नहीं डुबाती, बल्कि आपको सफलता की राह सिखाती है। असफलता से आपको सही रास्ते का पता चलता है। आप जान चुके होते हैं कि जिस रास्ते पर दरअसल आप थे वह सही नहीं था। इससे आपको बेहतर फैसले लेने में ताकत मिलती है।

किस्मत से ज्यादा अपने पर भरोसा
यह दूसरा सबसे बड़ा लक्षण है। उन्हें पता होता है कि वह अपनी किस्मत खुद लिखेंगे, किसी के भरोसे जीवन की राह नहीं निकलेगी। यह सब सिर्फ कड़ी मेहनत के बूते ही संभव हो सकता है। वो अपने आपको कल से आगे रखने के लिए रोज कुछ न कुछ नया ट्राई करते हैं।

खुद के लिए जवाबदेह
अमीर बनने वालों में एक और खास बात यह होती है कि वे खुद के लिए जवाबदेह होते हैं।किसी दूसरे की बजाय अपने आप पर ज्यादा भरोसा करते हैं। किसी मुश्किल का खुद हल निकालते हैं। अगर कोई गलती करते हैं तो वो उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। साथ ही इस बारे में भी सोचना शुरू कर देते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है।

अपनी बात को रखने का हुनर
अमीर बनने वालों में यह सबसे बड़ी क्वालिटी होती है कि उन्हें अपनी बात कहने आती है। ऐसे लोग हमेशा अच्छे कम्यूनिकेटर होते हैं। उन्हें पता होता है कि आप किसी बात पर नाराज होंगे और किस बात पर खुश। वह आपके हिसाब से बात करते हैं। यही कारण है कि वे अपने पेशे में सफलता की सीढ़ी तेजी के साथ चढ़ते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News