रेलवे में बंपर भर्ती, 5718 पोस्ट पर 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्लीः वेस्टर्न रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की 5718 पोस्ट पर रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भेजना होगा। आवेदन भेजने की प्रोसेस 8 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 9 जनवरी, 2019 को शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो जाएगी।

PunjabKesari

आयु सीमा

9 जनवरी, 2019 तक कैंडिटेड्स की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, SC / ST कैंडिडेट्स को 5 साल, OBC कैंडिडेट्स को 3 साल और PWD कैंडिडेट्स को 10 साल की छूट दी जाएगी।

 

पे-स्केल
प्रथम वर्ष - अर्द्ध कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का 70%, दूसरा वर्ष - अर्द्ध कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का 80%, तीसरा वर्ष - अर्द्ध कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का 90%। लेवल 1 - 18000 से 56900 रुपए मिलेंगे।

PunjabKesari

मिनिमम क्वालिफिकेशन
 
10th क्लास या 10+2 पास मिनिमम 50% मार्क्स के साथ।

 

टेक्निकल क्वालिफिकेशन
 संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टीफिकेट।

एप्लिकेशन फीस : जनरल और OBC कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए फीस। ये नॉन-रिफंडेबल फीस होगी। महिला, SC / ST / PWD कैंडिडेट्स से फीस नहीं ली जाएगी।

PunjabKesari

ऐसे करें अप्लाई
जो कैंडिडेट्स इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें अपनी www.rrc-wr.com वेबसाइट पर जाकर अपनी एप्लिकेशन ऑनलाइन भेजनी होगी। इस बात का ध्यान रहे कि एप्लिकेशन 09 जनवरी, 2019 को शाम 5:00 बजे से पहले सब्मिट की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News