Bihar Board Result 2019 : सावन राज भारती टॉपर , 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली : बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए नतीजों में सावन राज भारती ने 457 (91.4 प्रतिशत) अंकों के साथ ने टॉप किया है। वहीं रौनित राज- 96.6 फीसदी अंक के साथ दूसरा और  प्रियांशु राज- 96.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप करने वाले तीनों छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं । बोर्ड की ओर से जारी किए गए नतीजों  में इस बार  80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा देने वाले 16,60,609 छात्रों में ms 1320036 स्‍टूडेंट्स पास हुए है। इनमें 683990 लड़के और  636046 लड़किया है। 

ऐसे करें चेक 
बिहार बोर्ड की ऑफीशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
Bihar Board Matric result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और बाकी डिटेल्स डालें
 सबमिट करने के बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं

टॉपर लिस्ट 
सावन राज भारती    97.2 फीसदी मार्क्स
रौनित राज             96.6 फीसदी अंक
प्रियांशु राज            96.2 फीसदी
आदर्श रंजन          96 फीसदी अंक
आदित्य राय         96 फीसदी अंक
प्रवीण प्रखर           96 फीसदी अंक
हर्ष कुमार             95.8 फीसदी अंक
वसंत कुमार         95.8 फीसदी अंक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News