नाइट शिफ्ट में भी चल रहा है बोर्ड रिजल्ट बनाने का काम

Thursday, Apr 26, 2018 - 03:14 PM (IST)

बिहार: ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई बोर्ड 24 घंटें लगातार काम कर रहा है। हम बात कर रहे हैं बिहार बोर्ड की जिसकी 12-12 घंटों की दो शिफ्टों में काम चल रहा है।पहली शिफ्ट सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 8 से सुबह 8 बजे तक चलती है। ज्ञात हो कि मैट्रिक में 11 लाख बारकोडिंग व फ्लाइंग स्लिप में गड़बड़ी हुई है। वहीं इंटर में भी 15 लाख के लगभग बारकोडिंग की गड़बड़ी एजेंसी द्वारा बोर्ड को दी गई है। 

गलत डाटा को सही करने में पूरा बोर्ड प्रशासन लगा है। इंटर के 76 कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है। 38 कर्मी सुबह की पाली व 38 रात की पाली में लगातार बार कोडिंग और फ्लाइंग स्लिप में सुधार कर रहा है। 

बिहार बोर्ड के उच्च माध्यमिक प्रभाग के परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इनके इस्तीफे से रिजल्ट को लेकर परेशानी बढ़ गयी है। चूंकि परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में परीक्षा नियंत्रक की भूमिका होती है।

Punjab Kesari

Advertising