CBSE की बड़ी पहल, देश भर में बने 3 नए रीजन की अधिसूचना जारी

Friday, Nov 09, 2018 - 10:58 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लगातार बढ़ रहे स्कूलों के बोझ को कम करने के लिए तीन नए रीजन बना दिए हैं। उत्तर प्रदेश में अब दो रीजन हो गए हैं। इससे देहरादून, पंचकुला और दिल्ली रीजन का दायरा अब कम हो गया है। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

सीबीएसई के अभी तक दस रीजन थे। वर्ष 2013 में सीबीएसई ने इलाहाबाद रीजन से अलग करते हुए देहरादून रीजन की स्थापना की थी। इसके बाद से कोई भी नया रीजन नहीं बनाया गया था।

देहरादून रीजन में पूरे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के 21 जिले शामिल किए गए थे। इनमें से कुछ जिले बाद में इलाहाबाद में वापस कर दिए थे। वर्तमान में देहरादून रीजन में उत्तराखंड के अलावा यूपी के 15 जिले शामिल थे।

इनमें से भी अब सात जिले नोएडा रीजन में शामिल कर दिए गए हैं। इसी प्रकार, पंचकुला रीजन से अलग करते हुए पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ को अलग कर दिया गया है। दिल्ली में दिल्ली के ही कई क्षेत्रों को दिल्ली वेस्ट रीजन में जोड़ा गया है। 

Sonia Goswami

Advertising