बंगाल में विज्ञान मेला 2018 की शुरुआत

Thursday, Sep 13, 2018 - 02:01 PM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में छात्रों के लिए यूथ विज्ञान मेला 2018 का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान मेले का आयोजन स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी - पश्चिम बंगाल राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, जगदीश बोस राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज, बिड़ला औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय कोलकाता के समन्वय में किया जा रहा है। 

विज्ञान मेला जिला स्तर पर 12 से 15 सितंबर और राज्य स्तर पर 26 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगी छात्रों को तीन समूहों में बांटा गया है। कक्षा 10वीं ग्रुप (ए) कक्षा बारहवीं ग्रुप (बी) और विश्वविद्यालय के छात्र ग्रुप (सी) में शामिल है। विज्ञान मेले में देश भर से प्रख्यात वैज्ञानिकों के शरीक होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के छात्र राज्य स्तरीय मेले में सीधे भाग ले सकते हैं। इसके अलावा मेले में गैर छात्रों के असाधारण विज्ञान मॉडलों की प्रत्यक्ष प्रविष्टियां गैर-प्रतिस्पर्धी खंड में प्रदर्शित की जाएगी। 
 

Sonia Goswami

Advertising