बैचवाइज टी.जी.टी. भर्ती की काऊंसलिंग शुरू

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 11:46 AM (IST)

मंडी: शिक्षा विभाग ने बैचवाइज टी.जी.टी. पदों को भरने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी में बुधवार से टी.जी.टी. आर्ट्स के लिए काऊंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को जिलाभर के 125 टैट पास अभ्यर्थियों ने काऊंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। टी.जी.टी. आर्ट्स की काऊंसलिंग प्रक्रिया 11 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा टी.जी.टी. मैडीकल के लिए 14 अगस्त और टी.जी.टी. नॉन मैडीकल के लिए 16 व 17 अगस्त को काऊंसलिंग की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में शिक्षा विभाग प्रदेश में 634 टी.जी.टी. पदों के लिए बैचवाइज भर्ती अनुबंध के आधार पर करने जा रहा है। उक्त पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर दिए हैं। 

इन बैचों के अभ्यर्थी काऊंसलिंग में लेंगे हिस्सा
टी.जी.टी. आर्ट्स के लिए सामान्य वर्ग में अनारक्षित वर्ग में 1999, बी.पी.एल. का 2001, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में अप-टू-डेट, ओ.बी.सी. अनारक्षित वर्ग में 2003, बी.पी.एल. का 2004, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में अप-टू-डेट, एस.सी. अनारक्षित वर्ग में 2003, बी.पी.एल. का 2005, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में अप-टू-डेट, एस.टी. अनारक्षित वर्ग में 2002, बी.पी.एल. में 2007 वर्ष तक के अ भ्यॢथयों की काऊंसलिंग होगी। इसके अलावा नॉन मैडीकल में सामान्य वर्ग में अनारक्षित वर्ग में 1999 बैच, बी.पी.एल. वर्ग का 2002, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में 2010, ओ.बी.सी. अनारक्षित वर्ग में 2001, बी.पी.एल. 2005, एस.सी. अनारक्षित वर्ग में 2005, बी.पी.एल. 2009, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में अप-टू-डेट, एस.टी. अनारक्षित वर्ग में 2006, बी.पी.एल अप-टू-डेट जबकि टी.जी.टी. मैडीकल के सामान्य वर्ग में अनारक्षित वर्ग में 1999, बी.पी.एल. 2004, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में 2010, ओ.बी.सी. अनारक्षित वर्ग में 2005, बी.पी.एल. 2010, एस.सी. अनारक्षित वर्ग में 2005, बी.पी.एल. 2010, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित में अप-टू-डेट, एस.टी. अनारक्षित वर्ग में 2005, बी.पी.एल. में 2010 बैच तक के अभ्यर्थी काऊंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News