हरियाणा में जल्द तैयार होगा आयुष विश्वविद्यालय

Tuesday, Aug 28, 2018 - 12:34 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है और इसकी चाहरदीवारी के निर्माण के लिए पहले ही 2.98 करोड़ रुपये मंजूरी किए जा चुके हैं। 

 

विज ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य और जल्द से जल्द इसके बुनियादी ढांचा को विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि यह शिक्षण संस्थान आधुनिकता एवं पुरातन का सटीक मेल होगा। हरियाणा के युवाओं को प्राचीन एवं वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में अवगत कराने के लिये विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होमियोपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जाएगी।  

 

विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के फत्तुपुर गांव में 100 एकड़ भूभाग पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।       
 

Sonia Goswami

Advertising