राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विद्याभारती के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Tuesday, May 21, 2019 - 12:51 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में चयनित विद्यार्थियों को राजभवन में स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। श्रीमती पटेल ने उड़ान संस्था के तीन बच्चों को राजभवन की ओर से पुस्तकें भेंट की। ये तीनों बच्चे १० एवं १२वीं कक्षा की स्वयं पढ़ाई करते हुए स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्याभारती मध्य क्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश बरतूनिया, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उड़ान संस्था के अध्यक्ष विभांशू जोशी, अखिल भारतीय बालिका शिक्षा प्रमुख सुश्री रेखा चूड़ास्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

bharti

Advertising