अवध विश्वविद्यालय का नया प्रयास, विश्वविद्यालय में  लगेगा इत्र बनाने का प्लांट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 03:59 PM (IST)

फैजाबाद: अवध विश्वविद्यालय ने आज एक नया प्रयास करते हुए घोषणा की कि विश्वविद्यालय में जल्द ही इत्र बनाने का प्लांट लगेगा। बताया जा रहा है कि मंदिरों से निकले फूलों से यहां इत्र बनाया जाएगा। इसके लिए नाका हनुमानगढ़ी से 3 साल का अनुबंध हुआ है। हनुमानगढ़ी से निकले फूलों से ही अवध विश्वविद्यालय इत्र बनाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा बेरोजगारों को मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News