शिक्षकों के 84,000 खाली पद, MHRD ने ट्वीट कर दी जानकारी

Monday, Sep 23, 2019 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि देश भर में शिक्षकों के 84,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सरकार ने युवाओं के लिए देश भर में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने की घोषणा की है। 

MHRD ने ट्वीट कर कहा है कि देश भर में एक लाख रिक्त शिक्षक पदों की पहचान की गई है, इनमें केंद्र सरकार से 14,000 और राज्य सरकार से लगभग 84,000 पद हैं। इनमें से लगभग 14,000 पद अधिसूचित है, अन्य रिक्तियों को सूचित करने के लिए अभी राज्यों से संवाद जारी है। 

HRD ने ट्वीट पर ये भी जानकारी दी है कि 14 हजार पदों पर भर्तियां के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, अब आने वाले समय में देश भर में 84 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए निष्ठा योजना शुरू की थी। इसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना के तहत 42 लाख शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की घोषणा की थी जो कि अभी तक भी जारी है।   

Riya bawa

Advertising