सेना ने स्कूली बच्चों के लिए बनाया पुल

Friday, Sep 21, 2018 - 12:14 PM (IST)

जम्मू एक गांव में छात्रों की सुविधा को देखते हुए सेना ने एक पुल का निर्माण कियाय़ सेना द्वारा निर्मित पुल का जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में उद्घाटन किया गया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।          

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जाबा गांव में स्थित स्कूल ने छात्रों के समक्ष आने वाली समस्याओं के हल के लिए सेना के अधिकारियों से जलधारा पर पुल बनवाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि सेना ने यह जिम्मेदारी उठाई और एक सप्ताह में पैदल पार करने वाले इस पुल का निर्माण किया।          

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सेना ने स्कूल के खेल के मैदान को भी खेल के लिहाज से बेहतर बनाने में मदद की। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों को खेल और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने में मदद मिलेगी।  प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है और यह काम हाथ मे लेने के लिए सेना का आभार व्यक्त किया है।     

pooja

Advertising