AP Result 2019: जारी हुआ आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 94.88% छात्र हुए पास

Tuesday, May 14, 2019 - 11:45 AM (IST)

नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आंध्र प्रदेश के 10वीं कक्षा एपी एसएससी का रिजल्ट आज जारी हुआ हैं। इस साल 94.88% छात्र पास हुए है। इस परीक्षा में 95.09% लड़कियां और 94.68% लड़के पास हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड में 6,21,649 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 18 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया था।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा एसएससी एग्जाम का रिजल्ट हर साल अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाता है। बता दें कि यह रिजल्ट प्रदेश के कमिश्नर ऑफ स्कूल एजुकेशन और आंध्र प्रदेश के मानव और संसाधन विकास मंत्री द्वारा घोषित किया गया था। पिछले साल आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं कक्षा का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 94.48 था।

ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की बोर्ड की वेबसाइट bseape.org  पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।

 

 

 

Riya bawa

Advertising