अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्थगित हुई परीक्षाएं, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान

Friday, Jan 17, 2020 - 10:09 AM (IST)

नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में छात्रों के बीच अशांति और प्रदर्शन के कारण अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते एएमयू के अधिकारियों ने गुरुवार को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। बढ़ाए गए शीतकालीन अवकाश के बाद विश्वविद्यालय के पुन: से खोलने के बाद इन परीक्षाओं को निर्धारित किया गया था।

परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय बुधवार को कुलपति प्रोफेसर तुगलक मंसूर की अध्यक्षता में लिया गया। यह निर्णय संकाय प्रमुखों, कॉलेजों के प्राचार्यों, पॉलिटेक्निक और अन्य पदाधिकारियों के डीन की परामर्शी बैठक के बाद लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार से कक्षाएं बहाल कर दी जाएंगी, लेकिन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Riya bawa

Advertising