GPAT admit card 2021: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Monday, Feb 15, 2021 - 01:37 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

 इस डायरेक्ट लिंक से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 का आयोजन 27 फरवरी को किया जाना है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की कुल अवधि 3 घंटे की होगी। बता दें कि ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट फार्मेसी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

GPAT admit card 2021: ऐसें डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट, gpat.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
कैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।
आपके सामने एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

rajesh kumar

Advertising