जामिया में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर व्याख्यान

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा शुरू की गई  एक भारत श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत जामिया में सिक्किम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. जीके एन. छेत्री ने ‘दिल्ली और सिक्किम के विशेष संदर्भ में सांस्कृतिक एकता एवं सौहार्द पर व्याख्यान दिया। इस दौरान जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी ने इस व्याख्यान महत्वपूर्ण बताया। इस व्याख्यान का आयोजन प्रो. मुकेश रंजन की अध्यक्षता वाले विभाग आफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन ने किया। प्रो. छेत्री ने इस मौके पर सिक्किम के इतिहास, जातीय विविधताओं और सौहार्द, ऑर्गेनिक कृषि, पर्यटन, ग्रीन ऊर्जा पहल, धर्मनिर्पेक्ष प्रकृति और राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए अपनाए जा रहे सर्वश्रेष्ठ उपायों के बारे में बताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News