भारत के सैन्य बलों में 84 हजार से ज्यादा पोस्ट है खाली, जल्द हो सकती है भर्ती

Thursday, Feb 07, 2019 - 06:12 PM (IST)

नई दिल्ली:  भारत सरकार की ओर अलग-अलग अर्द्धसैनिक बलों में 84037 पदों पर भर्तियां खाली हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के खाली हैं, जिनकी संख्या 22 हजार 980 हैं। खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया है कि, सीमा सुरक्षा बल में 21,465 पद खाली हैं, जबकि सशस्त्र सीमा बल में 18,102 रिक्तियां हैं. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में यह संख्या 10,415 है जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 6,643 और असम राइफल्स में 4,432 रिक्तियां हैं

हालांकि रिजिजू का कहना है कि खाली पदों का भरा जाना एक प्रोसेस है। वहीं साल 2018 भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को कांस्टेबल पद के लिए 54,953 और सब-इंस्पेक्टर पद के लिए 1073 रिक्तियों का मांग पत्र भेजा गया है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट पद के संबध में 466 रिक्तियों की सूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को दी गई है।

 

76578 पदों पर होगी भर्ती

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ में 76,578 खाली पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान शुरू किया है। इसमें 7,646 पद महिलाओं के लिए हैं। इनकी भर्ती एसएससी, यूपीएससी आदि के माध्यम से किया जाएगा. भर्ती में 21,566 पद सीआरपीएफ, 16,984 पद बीएसएफ, 8,546 पद एसएसबी, 4,126 पद आईटीबीपी और 3,076 पद असम राइफल्स के लिए आरक्षित है। सहायक कमांडेंट के 466 पद हैं जिन पर यूपीएससी के जरिए भर्ती होगी।

pooja

Advertising